Tuesday 10 September 2013

मैं जिस दिन भुला दूँ तेरा प्यार दिल से : [Copied or Inspired Song - 2]

Copied or Inspired By Other Song [2]
----------------------------------------------------------
1990 में फ़िल्म- 'पुलिस पब्लिक' प्रदर्शित हुयी थी, जिसका एक गाना- 'मैं जिस दिन भुला दूँ तेरा प्यार दिल से' बहुत हिट हुआ था, सभी ने सराहा था ! इस गीत को 'राम-लक्ष्मण' के संगीत निर्देशन में 'लता मंगेशकर' और 'अमित कुमार' ने गाया था ! क्या आपको मालुम है कि दरअसल ये गाना पाकिस्तान में 1979 में प्रदर्शित फ़िल्म- 'खुशबू' से हूबहू कॉपी किया गया था ! इस गाने को एम अशरफ के संगीत निर्देशन में मेल वर्जन 'मेहदी हसन' ने और फीमेल वर्जन 'मेहनाज़' ने गाया था ! आईये आज 'ओरिजिनल' और 'कॉपी' हुए दोनों गानों को सुनते हैं !

[Original Song]
मैं जिस दिन भुला दूँ तेरा प्यार दिल से 
वो दिन आखिरी हो मेरी ज़िन्दगी का 
Song - Main Jis Din Bhula Dun Tera Pyar Dil Se
(Female Version)
Pakistani Film - Khushboo (1979)
Singer - Mehnaz
Music - M. Ashraf 
=============================================== 
[Original Song - Male Version]
 Film - Khushboo (1979)
Singer - Mehdi Hasan
==================================================
[Copied Song - Duet]
Film - Police Public (1990) 
Singer - Lata Mangeshkar, Amit Kumar 
Music - Raam laxman

 ====================================================
End
===================

बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम : [Copied or Inspired Song - 1]


[Copied or Inspired by Other Song - 1]
-----------------------------------------------------------

1991 में प्रदर्शित फ़िल्म- 'साजन' सुपर हिट हुयी थी, साथ ही इस फ़िल्म का एक गाना- 'बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम' भी जबर्दस्त हिट हुआ था ! इस गाने का मेल वर्जन 'एस.पी.बालासुब्रमण्यम' ने और फीमेल वर्जन 'अनुराधा पौडवाल' ने गाया था, जिसके संगीतकार थे - 'नदीम-श्रवण' ! दरअसल ये गाना पाकिस्तान की वर्ष 1978 की बेहद सफल फ़िल्म 'आबशार' से हूबहू कॉपी किया गया था ! इस गाने को एम अशरफ के संगीत निर्देशन में मेहदी हसन साहब ने गाया था ! आईये आज 'ओरिजिनल' और 'कॉपी' हुए दोनों गानों को सुनते हैं !

Original Song - 
बहुत खूबसूरत है मेरा सनम … 
Pakistani Film - Aabshaar (1978) 
Singer - Mehdi Hasan 
Music - M.Ashraf
Lyricist - Khawaja Parvez
Actor - Shahid
===========================================
Copied Song - 
बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम ….
[Female Version]
Singer - Anuradha Paudwal
Music - Nadeem-Shravan
Movie - Saajan (1991)
===========================================
Copied Song - 
बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम …. 
[Male Version]
Singer - S.P. Balasubramaniam
Music - Nadeem-Shravan
Movie - Saajan (1991)
==================================================
End
=================

Sunday 8 September 2013

गायक सुबीर सेन (गुमनाम गायक/गायिका -1)

Singer Subir Sen

पचास के दशक में गायक सुबीर सेन ने फिल्म आस का पंक्षी, कठपुतली, छोटी बहन, ओये तेरा क्या कहना, मासूम, अर्धांगनी, जैसी कुछ फिल्मों में मधुर गाने गाये ! संगीत प्रेमियों में उनकी आवाज़ को लेकर भ्रम रहा और उनके गाये गीतों को मुकेश और हेमंत कुमार का गाया हुआ समझते रहे !

Song - Dheere Chalo Zara ....
Movie : Aas Ka Panchhi 
Singer : Lata Mangeshkar, Subir Sen 
Music : Shankar Jaikishan 
Lyrics : Shailendra 
============================================ 

Song - Pyar Main Milna Sanam Hota .....
Movie - Ardhaangini -1959
Lyrics - Majrooh Sultanpuri 
============================================ 

Song - Manzil vo hi hai pyar ki .....
Movie : Kathputli (1957)
 Music : Shankar Jaikishan
Lyrics : Shailendra  
============================================  

Tuesday 3 September 2013

अभिनेत्री नूतन [नायक/नायिकाओं द्वारा गाये गाने - 6]

Actress Nutan As a Singer
अपने अभिनय और सुन्दरता का लोहा मनवाने वाली नूतन बहुत ही अच्छी गायिका भी थीं,  अपनी पहली फिल्म हमारी बेटी में उन्होंने अपने ही लिए गीत रिकॉर्ड किया और उसके बाद नूतन जी ने फिल्म छबीली में कई गाने गाये ! 
हेमंत कुमार  जी के साथ उनका गाया गीत 
'लहरों पे लहर' सुनकर यकीन ही नहीं होता कि ये नूतन जी हैं :  
Song - Laharon pe lahar ulfat hai jawaan [with hemant kumar]
Film - Chhabili (1960)
=========================================

Song - Tujhe Kaisa Dulha Bhaaye Ri Baanki Dulhaniya
Film - Hamari Beti 1950
============================================

श्रीलंका में उनका लाईव प्रोग्राम, 
जहाँ उन्होंने सावन का महीना और वो चाँद खिला गीत स्टेज पर गाया
=========================================

Wo chand khila -live performance in Sri Lanka

Monday 2 September 2013

अभिनेत्री माला सिन्हा [नायक/नायिकाओं द्वारा गाये गाने - 5]

Actress Mala Sinha As a singer 

फिल्म अभिनेत्री माला सिन्हा ने अपना फ़िल्मी कैरियर बंगाली फिल्मो से किया था ! 1952 में रोशनारा फिल्म में बतौर अभिनेत्री काम शुरू किया !  माला सिन्हा आल इंडिया रेडिओ में वे एक अच्छे स्तर की गायिका थी, लेकिन उन्हें उनकी फिल्मों के लिए भी प्लेबैक का मौका नहीं मिला ! सिवाय इस एक फिल्म के--जिसका नाम है--- ललकार (1974),  जिसमें उन्होंने मनहर के साथ एक गाना गाया था, जो उन पर और राजेंद्र कुमार पर फिल्माया गया है :
गीत- मेरे महबूब मेरी बात तुम्हें क्या मालूम ...




नेपाली भाषा में माला सिन्हा का गाया एक फ़िल्मी गीत 'कोनई दिना पहाड़ ' सुनिये-