Saturday 14 December 2013

आठ वर्षीय मीना कुमारी का गाया गीत : हिन्दी सिनेमा के दुर्लभ गाने [16]


'ट्रैजेडी क्वीन' के नाम से मशहूर मीना कुमारी भारतीय हिन्दी सिनेमा की एक बहुत खूबसूरत और क़ाबिल अभिनेत्री थीं। उनका असली नाम माहजबीं बानो था। बंबई में पैदा हुई थीं, उनके पिता अली बक्श पारसी रंगमंच के एक मँजे हुये कलाकार थे और उन्होंने कुछ फिल्मों में संगीतकार का भी काम किया था। टैगोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली उनकी माँ प्रभावती देवी (इकबाल बानो), भी एक मशहूर नृत्यांगना और अभिनेत्री थीं । इस तरह फ़िल्मी दुनिया उनके लिए कभी नयी नहीं थी।

अभिनेत्री के रूप में उन्हें कौन नहीं जानता 
लेकिन उनके गीतों के बारे में आप कितना जानते हैं ?

मीना का जन्म 1932 में हुआ था, उन्हें बाल कलाकार के रूप में अभिनय और गाना गाने का पहला अवसर फिल्म 'बहन' में मिला, जो 1941 में रिलीज़ हुई थी !

इस वीडिओ क्लिप में आठ वर्षीय नन्हीं मीना को अभिनय करते व गाते हुए देखिये -

Movie --- Bahen
Singer --- Meena Kumari 
Lyrics --- Safdar Aah Sitapuri
Music --- Anil Biswas
Year --- 1941


[मीना कुमारी के गाये अन्य दुर्लभ गीत भी हम अगली किसी पोस्ट में  सुनाएँगे]
==========================================================

No comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाओं का सदा स्वागत है