Tuesday 24 September 2013

फिल्म पाकीज़ा का गाना और शमशाद बेगम : हिंदी सिनेमा के दुर्लभ गाने- 5

Inhi Logon Ne Le Leena Dupatta Mera 


"इन्हीं लोगों ने ले लीना दुप्पट्टा मेरा ...."  जब इस गीत की बात आती है तो ज़हन में पाकीज़ा फिल्म और अदाकारा मीना कुमारी पर फिल्माया हुआ लता जी का गाया गीत याद आता है ! मगर क्या आप जानते हैं कि इस गाने को फिल्म -हिम्मत के लिए शमशाद बेगम ने 1941 में गाया था !  देखें इस दुर्लभ गीत को -

Film - Himmat (1941)
Directed by Roop K.Shoorey 
Produced by Kamal.M 
Song filmised on Manorma. 
Others in the Cast are Ragini, Majnu,Zahoor shah, Radha 
Singer - Shamshad Beagm 
Music - Pandit Govindram 
Lyricist - Aziz kashmiri 

This is Shamshad Begum 2nd film first being Khzanchi (1941)
==============================================

Monday 23 September 2013

लता मंगेशकर संगीतकार के रूप में

[अनोखी और दिलचस्प जानकारी - 10] 

 Lata Mangeshkar as a Music Director 

गायिका लता मंगेशकर जी ने 1950 की एक मराठी फिल्म 'राम राम पहुना' के गाने को संगीत दिया था और उसके बाद 1960 में कुछ मराठी फिल्मों में संगीतकार 'आनंद घन' के नाम से संगीत भी दिया !  'फिल्म राम राम पहुना' में उनका नाम देखें :- 

Film -Ram Ram Pahuna (1950) Marathi 
Cast- Chandrakant, Damu Anna Malvankar, Ramesh Dev, Ratnamala, 
Leela Gandhi, Kusum Deshpande Director: Dinkar D. Patil 
Music Director - Lata Mangeshkar 
Lyrics - P. Savalaram, Shante Sheike 
Singers - Meena Mangeshkar, C.Ramchandra, Lata Mangeshkar 
------------------------------------------------------------------------------ 

एक गीत इसी फिल्म से-- 
  ================================================

Sunday 22 September 2013

शोले की वो कव्वाली जो फ़िल्म में नहीं थी

[अनोखी और दिलचस्प जानकारी - 9]

Unreleased Song Of Film Sholay
----------------------------------------------------------------------- 

सुप्रसिद्ध 'फ़िल्म शोले' के लिए एक कव्वाली रिकॉर्ड की गयी थी 
जो फिल्म में इस्तमाल नहीं की गयी ! 
गौरतलब है कि इस कव्वाली की सिर्फ रिकार्डिंग ही हुयी थी 
फ़िल्म की लम्बाई बढ़ जायेगी इस आशंका से इस कव्वाली की शूटिंग नहीं हुयी थी 

फ़िल्म प्रेमियों के बीच अक्सर इस बात को लेकर कयासबाजी होती रही है कि अगर ये कव्वाली फ़िल्म में होती तो फ़िल्म की कहानी में कहाँ फिट होती ? कुछ लोगों का कहना है कि जब गब्बर सिंह जेल से फरार होता है तो एक जगह छुपने के लिए प्रोग्राम में शामिल हो जाता है तब इस कव्वाली को रखा जाता ! वहीँ कुछ लोगों का कहना है कि गाँव में एक कार्यक्रम के दौरान ये कव्वाली शूट की जाती ! 

इस बार में एक पत्रकार ने जब रमेश शिप्पी से यह सवाल पूछा था तो उन्होंने बताया कि इस कव्वाली को हम जब जय और वीरू जेल में थे तब जेल के अन्दर इस कव्वाली को रखने का प्लान था लेकिन फ़िल्म की लम्बाई ज्यादा हो चुकी थी इसलिए इस कव्वाली की शूटिंग नहीं की गयी ! 

खैर कुछ भी हो … अब आप बस कल्पना कीजिये कि फ़िल्म शोले में जेल के अन्दर अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, केश्टो मुखर्जी, बीरबल, असरानी वगैरह कव्वाली गा रहे हैं :-) 

इस कव्वाली में एक सबसे ख़ास बात ये भी थी कि इस कव्वाली में आनंद बख्शी की आवाज़ भी शामिल थी ! जिसके बारे में एक बार आनंद बख्शी साहब ने हँसते हुए कहा था कि "अगर ये कव्वाली भी शामिल हो जाती तो मेरे लिए कैरियर का एक नया आप्शन भी खुल जाता !"

"चाँद सा कोई चेहरा न पहलू में हो 
तो चांदनी का मज़ा नहीं आता है ....'' 
गायक- किशोर, मन्ना डे, भूपिंदर 
गीतकार- आनंद बक्षी 
संगीत- राहुल देव बर्मन 

==========================================

बॉलीवुड हस्तियों के वास्तविक नाम

[अनोखी और दिलचस्प जानकारी - 8]

Real Name of Bolywood Personalities   
----------------------------------------------------------------------------------- 

अजय देवगन - विशाल देवगन 

अजीत - हमीद खान 

अक्षय कुमार - राजीव भाटिया 

अशोक कुमार - कुमुदलाल कुंजीलाल गांगुली 

अनजान - लाल जी पाण्डेय 

अन्नू कपूर - अनिल कपूर 

बलराज साहनी - युधिष्ठिर साहनी 

बॉबी देओल - विजय सिंह देओल 

भगवान - भगवान आभाजी पालव 

चंकी पाण्डेय - सुयुस शरत चंद्रकांत देशपांडे 

चिरंजीवी - कोयिन्देला सिवा शंकरा वरा प्रसाद 

चित्रगुप्त - चित्रगुप्त श्रीवास्तव 

दादा साहब फाल्के- धुंडीराज गोविन्द फाल्के 

दिलीप कुमार - युसूफ खान 

देव आनंद - देवदत्त पिशारीमल आनंद 

जी.पी.सिप्पी - गोपालदास परमानन्द सिप्पी 

गुलजार - सम्पूर्ण सिंह 

गुलशन बावरा - गुलशन कुमार मेहता 

गुरुदत्त - वसंथ कुमार शिवशंकर पादुकोणे 

गोविंदा - गोविन्द अरुण आहूजा 

आई.एस.जौहर - इन्द्र सेन जौहर 

इन्दीवर - श्याम लाल बाबू रॉय 

जितेन्द्र - रवि कपूर 

जैकी श्रॉफ - जय किशन काकूभाई श्रॉफ 

जॉनी व्हिस्की - शेख जैनुअल आबेदीन 

जॉन अब्राहम - फरहान अब्राहम 

जॉनी लीवर - जॉन राव 

जॉनी वाकर - बदरूद्दीन जमालुद्दीन काज़ी 

के.एन.सिंह - कृष्ण निरंजन सिंह 

किशोर कुमार - आभास कुमार गांगुली 

के.आसिफ - कमरूद्दीन आसिफ 

कन्हैया लाल - पं.कन्हैया लाल चतुर्वेदी 

कमर ज़लालाबादी - औम प्रकाश भंडारी 

 कैफी आज़मी- सैयद अतहर हुसैन रिज़वी 

खय्याम - मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी 

लकी अली - मक़सूद महमूद अली 

मजरूह सुल्तानपुरी- असरार हुसैन खां 

मनोज कुमार - हरिकृष्ण गोस्वामी 

महिपाल - महिपाल चन्द्र भंडारी 

मेहबूब - मेहबूब रमजान खां 

एम.राजन - राजेन्दर लाल मल्होत्रा 

मिथुन चक्रवर्ती - गौरांग चक्रबर्ती 

नाना पाटेकर - विश्वनाथ पाटेकर 

नीरज - गोपाल दास नीरज 

ओ.पी.नैयर - ओंकार प्रसाद नैयर 

कवि प्रदीप - पं.रामचन्द्र द्विवेदी 

प्राण - प्राण कृष्ण सिकंद 

राजकुमार - कुलभूषण नाथ पण्डित 

राजेश खन्ना - जतिन खन्ना 

राजकपूर - रणवीर राजकपूर 

रजनीकांत - शिवाजी राव गायकवाड़ 

राजकमल - दलपत कुमार भाटी 

रितिक रोशन - ऋतिक नागरथ रोशन 

रोशन - रोशन लाल नागरथ 

संजीव कुमार - हरिहर ज़रीवाला 

सनी देओल - अजय सिंह देओल 

साहिर लुधियानवी -अब्दुल हय्यी 

सुनील दत्त - बलराज दत्त 

शेखर कपूर - चन्द्र शेखर कपूर 

शक्ति कपूर - सुनील कपूर 

शम्मी कपूर - शमशेर राजकपूर 

शशि कपूर - बलबीर राज कपूर 

शैलेन्द्र - शंकरदास केसरीमल शैलेन्द्र 

उत्तम कुमार - अरूण कुमार

=====================================

हेमा मालिनी - हेमा मालिनी रामानुजम चक्रवर्ती 


मल्लिका शेरावत - रीमा लाम्बा 

महिमा चौधरी - रितु चौधरी 

मीना कुमारी - महज़बीं अली बक्स 

मधुबाला - मुमताज़ ज़हां बेगम देहलवी 

नर्गिस - फातिमा राशिद 

प्रीती जिंटा - प्रीतम सिंह जिंटा 

राखी सावंत - नीरू सावंत 

 रेखा - भानुरेखा गणेशन 

रीना राय - सायरा खान 

शिल्पा शेट्टी - अश्विनी शेट्टी 

तब्बू - तबस्सुम हाशमी खान  

मोहम्मद रफ़ी ने जब अंग्रेजी में गाया : हिंदी सिनेमा के दुर्लभ गाने- 4

English Song By Mohammad Rafi 

सन 1965 में मोहम्मद रफ़ी साहब लन्दन शो करने गए थे,  जहाँ उन्होंने दो अंग्रेजी गीत गाये !  इनके बोल अंग्रेजी में हरेन्द्रनाथ चटोपाध्याय जी ने लिखे,  रफ़ी साहब ने उर्दू में उन्हें लिखा और अभ्यास किया था और नतीजा ... अपने गीतों से वहाँ के अँगरेज़ श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया ! 

आप भी सुनिये- 
यह गीत बहारों फूल बरसाओ' की धुन पर है.... 
Song-- Although We Hail From Different Land 
We Share One Earth And Sky And Sun, 
Remember Friends, The World Is One ........
==============================================

यह गीत 
'हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं' की धुन पर है.. 
Song- 
I love her, love her, love her, love her, so will you,
The she I love is a beautiful, beautiful dream comes through.
Because she thinks it pleases me,
Like a cat, rat she seizes me,
She tickles me, she teases me,
She warms me up, she freezes me .... 
==============================================